Posts

Showing posts with the label 12th boards

टेंशन न लो, सब सही होगा।

सन 2016, मार्च का महीना था। बारहवीं के बोर्ड्स शुरू हो गए थे। उस दिन पहला पेपर था। हम सब लोग परीक्षा केंद्र के बाहर 9 बजने का इंतज़ार कर रहे थे। कुछ लोग एक आखिरी बार किताबें टटोल रहे थे,( जैसे कि उन चंद मिनटों में पूरा पाठ्यक्रम चाट जाएंगे) और कुछ उसी खुशनुमा अंदाज़ में (कि अरे जो होगा देख लेंगे) मार्च के महीने की सुबह वाली धूप का मज़ा लेते हुए अपने साथियों से बातें कर रहे थे। इन्हीं सब के बीच मैं भी शामिल था। लेकिन मेरी कुछ और ही बात थी। मैं इन सबसे परे कुछ और तलाशे हुए था। मेरी नज़रें उस एक चेहरे को ढूंढ रही थी जिनको मैंने अपना गुड़ लक मान लिया था। अब भई गुड लक वाले चेहरे के दर्शन किए बिना परीक्षा कैसे दे सकते थे। थोड़ी मुश्किल और शिद्दत वाली कोशिश के बाद मुझे वह चेहरा अंततः दिख गया। वह चेहरा जो मुझे ये आश्वासन दे सकता था कि हाँ अब सब कुछ ठीक है। वह खड़ी थी कुछ दूरी पर, अपनी सहेलियों से अलग, एकदम अकेली, हाथों में अपनी किताब लिए। मैंने देखा उसके चेहरे की ओर। उस मासूम चेहरे पर परेशानी छाई हुई थी। एक पेड़ के नीचे कभी किताब को देखती तो कभी किताब से नज़रें उठा कर मन ही मन कुछ बड़बड़ाती। इसी प्र...