Posts

Showing posts with the label father and daughter

पिता

Image
जब जब दुनिया की बंदिशों ने मेरे सपनों को जकड़ा था तब तब आकर आपने  हर जंजीर को तोड़ा था। जब हर रहा था कण कण मेरा ढल रहा था उजाला तब आये आफताब बन कर जैसे हौसले का मेला। पहले कदम से हर कदम तक साथ रहे बन कर हमदम उस ऊपर वाले ने दिया हो  मुझ को जैसे कोई मेहरम न कमी किसी भी चीज़ की आपने मुझको होने दी मेरी ख़्वाईशें पूरी हो अपने सपनों की कितनी बलि भी दी हाथ रहे जब ऐसा किसी पर रोक सके उसे कोई भला सफलता तो कदमों में होगी न छू सकेगी कोई बला। माँ के हमसफ़र बन कर रास्ते हमें भी दिखाए जब जब गिरा ठोकरें खा कर अपने हाथों से उठाए उस पर्वत को भी चुनौती दे दूँ पिता के नाम का बजा दूँ डंका हर तूफान को भी सह लेते बिना कोई डर या शंका है भगवान , या नहीं ये तो मैं ना जानता लेकिन माता-पिता को मैं अच्छी तरह पहचानता।                                    ~RV